AUS vs SA: खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है इस कहावत का जीता जागता उदाहरण ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप में खेले जा रहे मैच के दौरान देखने को मिला। कगिसो रबाडा जो आईपीएल में ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत की याद दिला दी।

Advertisement

20वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के प्राइम बॉलर मिचेल स्टार्क की गेंद पर कगिसो रबाडा ने क्रीज पर खड़े-खड़े एक हाथ से बिल्कुल ऋषभ पंत के अंदाज में छक्का जड़ दिया। कगिसो रबाडा ने इस गगनचुंबी छक्के को लगाने में बिल्कुल भी एफर्ट नहीं किया बस स्टार्क की रफ्तार का फायदा उठाया और गेंद सीमा रेखा पार कर दी।

Advertisement

वहीं इस छक्के को लगाने के बाद कगिसो रबाडा का रिएक्शन भी देखने लायक था। एक फैन ने रबाडा के इस छक्के को देखने के बाद ट्वीट कर लिखा, 'लड़के ऐसे ही खेलते हैं और कहते हैं तुम्हें कैसे पता कि मैं ऋषभ पंत की टीम से खेलता हूं।' वहीं अगर मैच की बात करें तो ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों ने लगातार साउथ अफ्रीका पर दबाव बनाए रखा। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में महज 118 रन बनाए। एडन मार्करम ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क, हेजलवुड और एडम जंपा के खाते में 2-2 विकेट आए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार