ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज़ हो चुका है। सिडनी में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए और अब श्रीलंका को 1-0 की लीड लेने के लिए पूरे 150 रन बनाने होंगे।

Advertisement

इस मैच में बेन मैकडरमोट और मार्कस स्टोइनिस के अलावा और कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ना कर सका। मैकडरमोट ने अर्द्धशतक लगाया तो वहीं, स्टोइनिस ने 30 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान स्टोइनिस के बल्ले से दो लंबे-लंबे छक्के भी देखने को मिले। उनके बल्ले से निकला एक छक्का तो 100 मीटर दूर जाकर गिरा।

Advertisement

स्टोइनिस ने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर दुश्मंथा चमीरा को तीर जैसा सीधा छक्का मारा जो 100 मीटर दूर जाकर गिरा। उनके इस छक्के का वीडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है जिसे फैंस काफी शेयर कर रहे हैं।

इस छक्के में स्टोइनिस ने पूरी ताकत झोंक दी और यही कारण था कि गेंद काफी दूर जाकर गिरी। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा एक बार फिर से अपनी टीम के लिए हीरो रहे। हसरंगा ने अपनो कोटे के चार ओवरों में 38 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार