Irfan Pathan Picks Mumbai Indians Playing XII: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेइंग XII का चुनाव किया है। ये टूर्नामेंट शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाला है जिसमें MI अपना पहला मुकाबला रविवार, 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इरफान पठान ने कहा है कि मुंबई इंडियंस एक बेहद ही तगड़ी टीम है।
इरफान पठान ने MI की प्लेइंग XII में सबसे पहले सलामी बल्लेबाज़ों के तौर पर हिटमैन रोहित शर्मा और विकेटकीपर बैटर क्विंटन डी कॉक को चुना है, वहीं इसके बाद उन्होंने नंबर-3 की पॉजिशन के लिए 23 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ तिलक वर्मा और नंबर-4 की पॉजिशन के लिए मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव को जगह दी है।
इसके बाद नंबर-5 की पॉजिशन के लिए इरफान पठान की एकलौती पसंद कैप्टन हार्दिक पांड्या हैं, वहीं नंबर-6 के लिए उन्होंने दो खिलाड़ी चुने हैं, जो कि वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज़ शेरफेन रदरफोर्ड और इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स है। इसके बाद उन्होंने एक और भारतीय ऑलराउंडर को MI की XII में जुड़ा है जो कि 26 साल के नमन धीर हैं।
गौर करें कि आखिरी में इरफान पठान ने पांच गेंदबाज़ों को चुनकर मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XII पूरी की है जिसमें भारत के तेज गेंदबाज़ दीपक चाहर, अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गज़नफर, न्यूजीलैंड के रफ्तार के सौदागर ट्रेंट बोल्ट, भारत के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह और भारत के ही स्पिन गेंदबाज़ मयंक मारकंडे शामिल हैं।
बताते चलें कि इरफान पठान की टीम में रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर, मिचेल सेंटनर और कॉर्बिन बॉश जैसे अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। एक बार फिर याद दिला दें कि इरफान पठान का मानना है मुंबई इंडियंस की टीम बेहद ही बैलेंस और मजबूत है।
इरफान पठान द्वारा चुनी गई आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XII: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड/विल जैक्स, नमन धीर, दीपक चाहर, अल्लाह ग़ज़नफ़र, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, मयक मारकंडे।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड: हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रयान रिकलटन, रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।