NZ vs IND 1st Test: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शनिवार (21 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अपने 3000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह WTC में यह आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
गिल को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मुकाबले में 83 रन की जरूरत थी। उन्होंने भारत की पहली पारी में 146 गेंदों का सामना करते हुए 98 रन बनाए और इस दौरान ही 3000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। उनकी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। गिल ने WTC में अपने 3000 रन 43वें मैच की 77वीं पारी में पूरे किए।
शुभमन गिल फिल्हाल WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी पहले स्थान पर हैं। उनके बाद इस लिस्ट में ऋषभ पंत नाम शामिल है। पंत ने भी इसी मुकाबले में 3000 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- शुभमन गिल – 3043 रन, 43 मैच
- ऋषभ पंत – 3003 रन, 43 मैच
- रोहित शर्मा – 2716 रन, 40 मैच
- रविंद्र जडेजा – 2675 रन, 50 मैच
- यशस्वी जायसवाल – 2673 रन, 31 मैच
शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 43.47 की औसत से 3043 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन है।
Also Read: LIVE Cricket Score
तीसरे दिन भारत ने बनाई 118 रन की बढ़त
मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 486 रन बना लिए हैं। इस तरह भारत को पहली पारी में 118 रन की बढ़त मिल चुकी है। स्टंप्स के समय ऋषभ पंत 62 गेंदों में 55 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। उनके साथ नाइट वॉचमैन के तौर पर बल्लेबाजी करने आए अंशुल कंबोज दूसरे छोर पर थे।