Advertisement
Shubman gill 3000 wtc runs: Cricket News & Match Updates
Advertisement
Shubman Gill ने रचा इतिहास, WTC में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने
NZ vs IND 1st Test: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टेस्ट क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शनिवार (21 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अपने 3000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह WTC में यह आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
गिल को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मुकाबले में 83 रन की जरूरत थी। उन्होंने भारत की पहली पारी में 146 गेंदों का सामना करते हुए 98 रन बनाए और इस दौरान ही 3000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। उनकी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। गिल ने WTC में अपने 3000 रन 43वें मैच की 77वीं पारी में पूरे किए। Read More...
Shubman Gill 3000 WTC Runs Rishabh Pant Rohit Sharma Ravindra Jadeja Yashasvi Jaiswal Team India Zealand Cricket Team NZ Vs IND 1st Test World Test Championship Basin Reserve
Related Cricket News for Shubman gill 3000 wtc runs - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
Advertisement