AUS Vs ENG 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया के 23 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज लाचलान शॉ (Lachlan Shaw) ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अपने डेब्यू को यादगार बना दिया। शनिवार (21 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए मैच में शॉ ने ऐसा शानदार डाइविंग कैच पकड़ा कि हर कोई उनकी तारीफ करने लगा।

यह कैच इंग्लैंड की पारी के 10वें ओवर में देखने को मिला। तेज गेंदबाज बेन डवारशुइस की 132.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर टॉम बैंटन ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, गेंद अच्छे से टाइम नहीं हुई और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ चली गई।

वहां तैनात लाचलान शॉ गेंद की दिशा में तेजी से दौड़े और सही समय में हवा में फुल लेंथ डाइव लगाकर दोनों हाथों से कैच लपक लिया। जमीन पर गिरते समय उनकी कोहनियां भी टकराईं, लेकिन उन्होंने गेंद पर अपनी पकड़ नहीं छोड़ी। शॉ के इस शानदार कैच ने टॉम बैंटन की पारी का अंत कर दिया। बैंटन ने 22 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और एक छक्के शामिल रहा।

VIDEO:

इंग्लैंड ने बनाए 187 रन, ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर में हासिल किया लक्ष्य
मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन का स्कोर खड़ा किया। टॉम बैंटन के अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने भी तूफानी पारी खेली। ब्रूक ने 28 गेंदों में 65 रन बनाए और इंग्लैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की ओर से निखिल चौधरी ने 38 गेंदों में 66 रन की शानदार पारी खेली। वहीं सैम हार्पर ने 15 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि जैक एडवर्ड्स ने अंत में 11 गेंदों में नाबाद 25 रन ठोक दिए। इन पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार