आईपीएल 2027 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के तीन धाकड़ खिलाड़ी पैट कमिंस (Pat Cummins), जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) और कैमरन ग्रीन (Cameron Green) आईपीएल के आगामी सीजन में खेलने के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।

क्रिकबज की शनिवार (21 नवंबर) की रिपोर्ट के अनुसार, कमिंस के सनराइजर्स हैदराबाद के एक साथी खिलाड़ी ने उनकी उपलब्धता की पुष्टि करते हुए बताया है कि वह कम से कम आईपीएल 2027 के कुछ हिस्से में टीम के लिए खेलेंगे। वहीं, जोश हेजलवुड ने भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को अपनी उपलब्धता की जानकारी दे दी है। इसके अलावा कैमरन ग्रीन के भी अगले सीजन में खेलने की उम्मीद जताई गई है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ही स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड आईपीएल 2027 से हटने का फैसला कर चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों ने इसके पीछे ज्यादा कार्यभार और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को प्राथमिकता देने की वजह बताई है। ऐसे में कमिंस, हेजलवुड और ग्रीन के खेलने की खबर इन तीनों फ्रेंचाइजी के लिए काफी अहम है।

पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं और टीम के मुख्य तेज गेंदबाज हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस सीजन भी 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। ऐसे में हैदराबाद की टीम चाहेगी कि वह ज्यादा से ज्यादा मुकाबलों में उपलब्ध रहें।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम खर्च करके खरीदा था। दूसरी ओर, जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बेहद अहम गेंदबाज हैं। उन्हें टीम 12.50 करोड़ रुपये देती है। हेजलवुड ने पिछले दो सीजन में आरसीबी की लगातार खिताबी जीत में भी अहम भूमिका निभाई है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार