AUS Vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं। शनिवार (21 नवंबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में उन्होंने महज 28 गेंदों में 65 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, उनकी इस बल्लेबाजी के अलावा एक खास जेस्चर ने भी फैंस का दिल जीता।
दरअसल, इंग्लैंड की पारी के दौरान ब्रूक का एक छक्का स्टैंड में बैठे छोटे ऑस्ट्रेलियन फैन को जा लगा। इस घटना के बाद इंग्लिश कप्तान ने उस बच्चे के प्रति खास अंदाज में अपना अपनापन दिखाया और उसे अपने बैटिंग ग्लव्स दे दिए।
मैच के बीच पारी के दौरान हुए इंटरव्यू में ब्रूक ने इस घटना का जिक्र भी किया। एडम गिलक्रिस्ट से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "हां, दुर्भाग्य से मेरा एक छक्का उसे जा लगा था। जब मैं उसके पास गया तो वह ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहा था, लेकिन उम्मीद है कि ग्लव्स मिलने के बाद उसकी रात अच्छी हो गई होगी।"
VIDEO:
मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए। टीम की ओर से हैरी ब्रूक के अलावा टॉम बैंटन ने भी 22 गेंदों में 39 रन की तेज पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए निखिल चौधरी ने 38 गेंदों में 66 रन की अहम पारी खेली, जबकि सैम हार्पर ने 15 गेंदों में 32 रन बनाए। इसके बाद जैक एडवर्ड्स ने 11 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।