टी-20 वर्ल्ड कप का 19वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मंगलवार(25 अक्टूबर) को खेला जाएगा।

Advertisement

AUS vs SL: Match Preview

Advertisement

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को अपने वर्ल्ड कप के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने उन्हें 89 रनों के बड़े अंतर से हराया था। इस मैच में टीम के बल्लेबाज़ पूरी तरफ फ्लॉप रहे थे। मेजबानों के लिए सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल (28) और पैट कमिंस (21) ने बनाए थे। ऐसे में अब दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों को अच्छी वापसी करनी होगी। टीम के टॉप ऑर्डर को रन बनाने की जिम्मेदारी उठानी होगी।

मेजबानों के गेंदबाज़ों की बात करें तो जोश हेजलवेड ने दो सफलताए हासिल की थी, लेकिन इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 10,25 का रहा था। एडम जाम्पा को भी एक विकेट मिला था, लेकिन उन्होंने भी 9.75 की इकोनॉमी से रन दिए थे। मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्कस स्टोइनिस एक भी विकेट नहीं चटका सके थे।

श्रीलंका ने सुपर-12 के अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को बेहद ही आसानी से 9 विकेट से हराया है। इस मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज़ कुशल मेंडिस ने 158.14 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाए। धनंजया डी सिल्वा निसांका की गैरमौजूदगी में सलामी बल्लेबाज़ी करने उतरे थे और उन्होंने भी 31 रनों की पारी खेली। चरित असलंका ने नंबर तीन पर आकर 140.91 की स्ट्राइक रेट से 31 रन जड़े। टीम का टॉप ऑर्डर फॉर्म में नज़र आ रहा है।

श्रीलंका के गेंदबाज़ों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले मैच में सभी गेंदबाज़ों ने विकेट हासिल किए। वानिन्दु हसरंगा और महीश थीक्षना ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं बिनुरा फर्नान्डो, लाहिरू कुमारा, चमिका करुणारत्ने, और धनंजया डी सिल्वा ने एक-एक विकेट झटका। स्टार स्पिनर वानिन्दु हसरंगा टीम के टॉप विकेट-टेकर हैं।

Advertisement

AUS vs SL: Match Details

दिन – मंगलवार, अक्टूबर 25, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार शाम 04:30 बजे
वेन्यू - पर्थ

AUS vs SL: Match Prediction

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की टीम ऑन-पेपर श्रीलंका से काफी बेहतर और बैलेंस नज़र आ रही है। ऑस्ट्रेलिया मैच में फेवरेट रहेंगे।

AUS vs SL Head-to-Head

कुल – 16
ऑस्ट्रेलिया – 08
श्रीलंका – 08

Advertisement

AUS vs SL: Where to Watch?

यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस हॉटस्टार पर भी मैच को इन्जॉय कर सकते हैं। 

AUS vs SL Team News

Advertisement

श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका ने पिछला मुकाबला मिस किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह प्लेइंग इलेवन में वापसी कर सकते हैं।

AUS vs SL Probable Playing XI

ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, जोश हेजलवुड

Advertisement

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, अशेन बंडारा, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा

AUS vs SL Fantasy XI

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, मैथ्यू वेड
बल्लेबाजी: डेविड वार्नर, धनंजया डी सिल्वा, टिम डेविड
ऑलराउंडर: वानिंदु हसरंगा, मिचेल मार्श
गेंदबाजी: जोश हेजलवुड, महीश थीक्षाना, एडम ज़ाम्पा, मिशेल स्टार्क

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार