ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा।

Advertisement

AUS vs WI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन – बुधवार, अक्टूबर 05, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:40 बजे
वेन्यू – कैरारा ओवल, क्वींसलैंड

AUS vs WI: Match Preview

ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में भारत से तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब टीम में उनके स्टार खिलाड़ियों की वापसी हो रही है। डेविड वॉर्नर वेस्टइंडीज के खिलाफ जलवे बिखरते नज़र आएंगे, वहीं मिचेल मार्श भी बैटिंग लाइन अप को मजबूती देंगे। कैमरून ग्रीन शानदार फॉर्म में हैं।

टीम की गेंदबाज़ी की बात करें तो मिचेल स्टार्क की भी वापसी होने वाली है। ऐसे में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, और जोश हेजलवुड की तिगड़ी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ों की मुश्किलें काफी बढ़ा सकती है।

वेस्टइंडीज की बात करें तो टीम के पास विस्फोटक बल्लेबाज़ हैं जिन्हें रन बनाने की जिम्मेदारी उठानी होगी। निकोलस पूरन को बड़े रन बनाने होंगे। वहीं रोवमैन पावेल, बैंडन किंग, काइल मेयर्स और एविन लुईस को भी जिम्मेदारी लेनी होगी।

वेस्टइंडीज के पास क्वालिटी गेंदबाज़ हैं। अल्जारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय, अकील हुसैन और ओडियन स्मिथ को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को बड़े रन बनाने से रोकना होगा।

AUS vs WI: Match Prediction

ऑस्ट्रेलिया की टीम मेहमान वेस्टइंडीज से काफी ज्यादा बैलेंस नज़र आ रही है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया फेवरेट रहेगी।

AUS vs WI Head-to-Head

कुल – 16
वेस्टइंडीज – 10
ऑस्ट्रेलिया – 06

AUS vs WI Team News

ऑस्ट्रेलिया – मार्कस स्टोइनिस चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं।
वेस्टइंडीज – हेटमायर की जगह शरमाई ब्रुक्स को टीम में जगह मिली है।

AUS vs WI Probable Playing XI

ऑस्ट्रेलिया - डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच(कप्तान), मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ/कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मेथ्यू वेड(विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड

वेस्टइंडीज - काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, निकोलस पूरन (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रेमन रीफर, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, अकील होसेन, ओडियन स्मिथ, ओबेड मैककॉय।

AUS vs WI Fantasy XI

विकेटकीपर- मैथ्यू वेड, निकोलस पूरन
बल्लेबाज - ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, डेविड वॉर्नर
ऑलराउंडर - कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श
गेंदबाज - मिशेल स्टार्क, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैककॉय

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार