वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वींसलैंड में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 146 रनों का लक्ष्य मिला है। दो मैचों की इस सीरीज के पहले मैच में आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाज़ों ने अपने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित करते हुए कैरेबियाई टीम को 20 ओवर मे सिर्फ 145 पर रोक दिया।

Advertisement

इस मैच में मिचेल स्टार्क भी एक्शन में दिखे और उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट लिए और इनमें से एक विकेट था निकोलस पूरन का, जो 5 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, वो जिस तरह से आउट हुए उसे देखकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि वेस्टइंडीज की पारी का 11वां ओवर स्टार्क कर रहे थे और इस ओवर की पांचवीं गेंद स्टार्क ने यॉर्कर डाल दी। इस तेज़ यॉर्कर का पूरन के पास कोई जवाब नहीं था और गेंद उनके पैड पर लगने के बाद वो औंधे मुंह ज़मीन पर गिर पड़े। गेंद पैड्स पर लगते ही मिचेल स्टार्क ने अपील शुरू कर दी लेकिन टीम के बाकी किसी भी खिलाड़ी ने उनका इस अपील में साथ नहीं दिया क्योंकि सभी को लगा कि शायद गेंद लेग स्टंप से बाहर जा रही है या हो सकता है कि बल्ले का किनारा भी लगा हो। हालांकि, बाद में स्टार्क के कहने पर कप्तान आरोन फिंच ने रिव्यू ले लिया।

इसके बाद जब थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा तो पाया कि पूरन स्टंप्स के सामने पाए गए हैं और उन्हें आउट दे दिया गया। जैसे ही थर्ड अंपायर ने स्टार्क को आउट दिया कैमेरा पर स्टार्क का रिएक्शन देखन लायक था। एक समय तो वो भी अपने रनअप पर जाकर गेंद करने के बारे में सोच रहे थे लेकिन जब उन्होंने स्क्रीन पर देखा तो एकदम से कंगारू टीम और स्टार्क के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार