ऑस्ट्रेलिया और ज़िम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला टोनी आयरलैंड स्टेडियम में बुधवार को खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

Advertisement

AUS vs ZIM: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 31 अगस्त 2022

समय - सुबह 05:10 बजे

वेन्यू - टोनी आयरलैंड स्टेडियम, टाउनविले

AUS vs ZIM: Match Preview

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले वनडे में डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इस बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज़ ने 57 रनों की पारी खेली। वहीं टीम के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने नाबाद 48 रन जड़े। हालांकि 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को कुछ झटके जरूर दिए। ऑस्ट्रेलिया ने 201 रनों का टारगेट प्राप्त करने के लिए अपने पांच विकेट गंवाए थे।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना दबदबा साबित किया। कैमरून ग्रीन टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। ग्रीन ने 9 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट चटकाएं। एडम जाम्पा ने 3 विकेट हासिल किए। वहीं मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श को एक-एक सफलता हासिल हुई।

जिम्बाब्वे के लिए वेस्ले मधवी ने सबसे ज्यादा रन बनाए। नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी करते हुए मधवी ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ी के खिलाफ 91 गेंदों पर 72 रन जड़े। सलामी बल्लेबाज़ तदीवानाशे मारुमनी ने 45 रन बनाए, वहीं कप्तान रेगिस चकाब्वा ने 31 रन जड़े। हालांकि इन तीन खिलाड़ियों के अलावा ओर कोई भी बल्लेबाज़ मैदान पर टिक नहीं सका।

मेहमानों के लिए रयान बर्ल सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। बर्ल ने ऑस्ट्रेलिया की टॉप क्लास बैटिंग लाइनअप के खिलाफ 7 ओवर में 60 रन खर्चते हुए 3 विकेट चटकाएं। इस मैच में रिचर्ड नगारवा और सिकंदर रज़ा ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

AUS vs ZIM : Match Prediction

ऑस्ट्रेलिया फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने उतरी है। सीरीज का पहला मैच लगभग मेजबानो ने आसानी से जीता था ऐसे में अब सीरीज के दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम फेवरेट रहेगी।  

AUS vs ZIM Head-to-Head

कुल – 31

ऑस्ट्रेलिया – 28

ज़िम्बाब्वे – 02

बेनतीजा – 01

AUS vs ZIM Team News

ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

AUS vs ZIM Probable Playing XI

ऑस्ट्रेलिया - आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर),  मार्कस स्टोइनिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

ज़िम्बाब्वे - तदीवानाशे मारुमनी, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवी, टोनी मुनयोंगा, सिकंदर रज़ा, रयान बर्ल, रेजिस चकबवा (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, ल्यूक जोंगवे, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा

AUS vs ZIM Fantasy XI

विकेटकीपर- एलेक्स कैरी, रेजिस चकाब्वा

बल्लेबाज - डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, वेस्ले मधेवी

ऑलराउंडर- सिकंदर रजा, ग्लेन मैक्सवेल, रियान बर्ल, कैमरून ग्रीन

गेंदबाज-  ब्रैड इवांस, मिचेल स्टार्क

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार