Australia vs Zimbabwe: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में टोनी मुनयोंगा को आउट करने के लिए शानदार डाइविंग कैच लिया। स्टीव स्मिथ द्वारा लिए गए इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है। यह पारी का 25वां ओवर था, जब बल्लेबाज ने एडम ज़म्पा की गेंद को हवा में टांग दिया जिसपर उन्हें परफेक्ट टाइमिंग ना मिल सकी थी।

Advertisement

गेंद भले ही हवा में थी लेकिन, वो स्टीव स्मिथ से काफी दूर थी। स्टीव स्मिथ ने यहां गलती नहीं की और ब्लाइंडर कैच पकड़ने से पहले गेंद पर नजरें टिकाए रखीं। स्टीव स्मथ ने गेंद की और दौड़ते हुए अविश्वसनीय कौशल दिखाया और गोता लगाते हुए कैच पकड़ लिया।

Advertisement

स्टीव स्मिथ के इस कैच को देखकर कमेंटेटर भी खुदको उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाते। मालूम हो कि स्टीव स्मिथ जून में श्रीलंका दौरे पर चोट से जूझने के बाद काफी टाइम बाद ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम में लौटे हैं और इस तरह के शानदार एफर्ट ने दिखाया कि ना केवल स्मिथ अच्छे बल्लेबाज हैं बल्कि वो एक शानदार फील्डर भी हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीतने में कामयाबी पाई है। जिम्बाब्वे ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलने के लिए गया हुआ है। जनवरी 2004 से एकदिवसीय सीरीज के बाद से अब तक कंगारूओं ने कभी भी जिम्बाब्वे की मेजबानी नहीं की थी। आखिरी बार वो त्रिकोणीय सीरीज का हिस्सा थे जिसमें भारत शामिल था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार