AUS-W vs SA-W Match Prediction, ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच शनिवार, 13 जून को ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 के वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां दुबई के मैदान पर साउथ अफ्रीका ने 17.2 ओवर में 135 रनों का लक्ष्य हासिल करके ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से धूल चटाई। गौरतलब है कि इस मुकाबले में एनेके बॉश ने 48 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Advertisement

AUS-W vs SA-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 13 जून 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम, मैनचेस्टर

Emirates Old Trafford, Manchester Pitch Report

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टी20 इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 15 में से 07 मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 162 रन रहा है।

Advertisement

AUS-W vs SA-W T20 Head To Head Record

कुल - 11
ऑस्ट्रेलिया महिला - 09
साउथ अफ्रीका महिला - 02

AUS-W vs SA-W T20 : Where to Watch?

Advertisement

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं। 

AUS-W vs SA-W T20: Player to Watch Out For

ऑस्ट्रेलिया की टीम से एलिस पेरी, बेथ मूनी और एशले गार्डनर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर साउथ अफ्रीका टीम की तो लौरा वोलवार्ड, मारिजाने कैप और नदीन डी क्लर्क अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।

Advertisement

Australia Women vs South Africa Women 1st T20 Probable Playing XI

Australia Women T20 Probable Playing XI: जॉर्जिया वोल/फीबी लिचफील्ड, बेन मूनी (विकेटकीपर), एलिस पेरी, एन्नाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, निकोल कैरी/जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), किम गार्थ, मेगन शट, अलाना किंग।

South Africa Women T20 Probable Playing XI: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, एनेरी डर्कसेन/एनेके बॉश, मारिजाने कैप, क्लो ट्राईऑन, नदीन डी क्लर्क, कायला रेनेके/सुने लूस, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका, शबनीम इस्माइल।

Advertisement

Australia Women vs South Africa Women Today's Match Prediction

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

AUS-W vs SA-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, AUS-W vs SA-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Australia Women vs South Africa Women Match Preview, ICC Women's T20 World Cup 2026

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार