सिडनी, 8 जनवरी | न्यूजीलैंड को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से मात देने के बाद आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन और ऑफ स्पिनर नाथन लॉयन ने सीधे आग से प्रभावित इलाकों का रुख किया और इससे प्राभावित समुदायों से मुलाकात की। इसके अलावा इन दोनों ने रूलर फायर सर्विस कमिश्नर शेन फ्लिट्जसिमोंस से भी मुलाकात की।

Advertisement

फॉक्स न्यूज ने पेन के हवाले से लिखा है, "मैंने और नाथन ने सोचा कि छुट्टी होने के कारण फायर फाइटर्स से मिलने और उनका शुक्रिया अदा करना अच्छा होगा, क्योंकि ये लोग साउदर्न न्यू साउथ वेल्स में शानदार काम कर रहे हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया में जो हो रहा है, यह उसके बड़े हिस्से का एक छोटा सा भाग है। हमने सोचा कि यह हमारे लिए अहम समय है, जब हम साथ आकर इन लोगों का शुक्रिया अदा कर सकते हैं और जो समुदाय इस मुश्किल समय से गुजरे हैं, उनसे मुलाकात कर सकते हैं।"

इससे पहले, तीसरे और अंतिम टेस्ट में आस्ट्रेलिया के चार गेंदबाजों ने अपने द्वारा लिए 19 विकेट से एकत्रित 19,000 डालर का दान दिया। लॉयन ने कहा कि यह एक बड़े काम के प्रति छोटा सा योगदान है।

लॉयन ने कहा, "इस समय आस्ट्रेलिया के असल हीरो फायर फाइटर्स और वॉलेंटियर्स हैं। एक विकेट के लिए 1000 डालर दान देना हमारी तरफ से छोटी मदद है।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार