Australia vs Bangladesh, 2nd Test Day 1 Highlights: मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कैमरून ग्रीन (Cameron Green) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मैके के ग्रेट बैरिय रीफ एरीना में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पकड़ मजबूत बना ली है।
बांग्लादेश को सस्ते में समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के अंत तक 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही मेजबान टीम ने पहली पारी में 101 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली है।
ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश की पहली पारी 34 ओवर में 64 रनों पर ढेर हो गई। बांग्लादेश के लिए नंबर 11 के बल्लेबाज शोरिफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए और सात बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।
स्टार्क ने रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए। कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट औऱ जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और पहले 3 विकेट सिर्फ 41 रन पर गिर गए। इसके बाद स्टीव स्मिथ और ग्रीन ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 77 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी फिर लड़खड़ाई और 30 रन के अंदर 5 विकेट गिर गए।
पहले दिन के अंत पर ग्रीन 81 गेंदों में 51 रन और नाथन लियोन 28 गेंदों में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं स्मिथन 74 गेंदों में 42 रन की पारी खेली।
बांग्लादेश के लिए पहली पारी में अभी तक शोरिफुल इस्लाम ने 35 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score