South Africa vs Australia, 2nd Test Day 3: साउथ अफ्रीका के खिलाफ गकेबेरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 3 रन बनाए हैं औऱ मेजबान टीम से अभी 422 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया को निक मैडिनसन के रूप में झटका लगा, जिन्हें पहले ही ओवर में कागिसो रबाडा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। ट्रैविस हेड औऱ नाइटवॉचमैन स्कॉट बोलैंड नाबाद रहे।
इससे पहले साउथ अफ्रीका ने कप्तान टेम्बा बावुमा की बेहतरीन पारी की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 425 रन बनाकर पहली पारी घोषित की।
पहले दो दिन का लगभग पूरा खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाया। 5 विकेट के नुकसान पर 97 रन से आगे खेलने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 110 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा।
इसके बाद बावुमा और मार्को यान्सेन ने मिलकर पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 142 रनों की बेहतरीन साझेदारी कर टीम को संभाला। यान्सेन के रूप में सातवां विकेट गिरा, जिन्होंने 100 गेंदों में 85 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
यान्सेन के पवेलियन लौटने के बाद बावुमा औऱ साइमन हार्मर ने आठवें विकेट के लिए 183 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की।
बावुमा ने 334 गेंदों में 179 रन की पारी खेली, जिसमें 18 चौके और 1 छक्का जड़ा। वो इस मैदान पर टेस्ट शतक जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के पहले कप्तान भी बने। वहां हार्मर ने टेस्ट में अपना पहला पचास प्लस स्कोर बनाते हुए 157 गेंदों मे 82 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया के लिए बोलैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके, वहीं मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट औऱ मार्नस लाबुशेन ने 1 विकेट लिया।