West Indies vs Australia T20I: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन(Cameron Green)  ने मंगलवार (29 जुलाई) को वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए पांचवें औऱ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 18 गेंदों में 32 रन की पारी खेली, जिसमें पांच चौके जड़े। इस सीरीज में लगातार पांच मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए ग्रीन ने चार बार 30 प्लस रन की पारी खेली। 

Advertisement

ग्रीन एक टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में क्रमश: 51, 56*,55*, 11, 32  रन की पारी खेलकर कुल 205 रन बनाए। ग्रीन ने इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में लक्ष्य का पीछा करते हुए 203 रन बनाए थे। 

Advertisement

ग्रीन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया और यह पहली बार है जब इस फॉर्मेट में उन्हें यह खिताब मिला है। 

गौरतलब है कि इस मैच मेंऑस्ट्रेलियाने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली। यह पहली बार है जब किसी टीम ने किसी पूर्ण सदस्य देश को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 5-0 से हराया है। वहीं पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने कोई सीरीज इस अंतर से जीती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज टीम ने 19.4 ओवर में 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में 7 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार