ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने मंगलवार (23 जून) को पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से इतिहास रच दिया।
पहले बल्लेबाजी में 48 गेंदों में 9 चौकों औऱ एक छक्के की बदौलत 71 रन की पारी खेली। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली पेरी का यह पहला अर्धशतक था। इसके बाद गेंदबाजी में 1 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए।
8000 इंटरनेशनल रन
अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान पेरी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे कर लिए औऱ मेग लैनिंग के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाली ऑस्ट्रेलिया की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। पेरी के अब तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 361 पारियों में 8011 रन हो गए हैं।
ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर
पेरी दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई है, जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट में 8000 या उससे ज्यादा रन और 300 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। बता दें कि अब पेरी की इंटरनेशनल क्रिकेट में 336 विकेट हो गए हैं और महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गई है। उन्होंने इस लिस्ट में कैथरीन साइवर-ब्रंट को पीछे छोड़ा, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 335 विकेट दर्ज हैं।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 113 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।
जवाब में पाकिस्तान 13.4 ओवर में 86 रनों पर ढेर हो गई। ओपिंग बैटर मुनीबा अली ने 32 रन बनाए, टीम के आठ बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया के लिए सोफी मोलिनक्स. एलिस पेरी और एनाबेल सदरलैंड ने 2-2 विकेट लिए।