India vs Australia 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) के पास रविवार (19 अक्टूबर) को भारत के खिलाफ पर्थ में होने वाले तीसरे वनडे में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय़ समय के अनुसार य़ह मुकाबला सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। 

Advertisement

हेड ने अभी तक खेले गए 76 वनडे मैच की 73 पारियों में 44.57 की औसत  से 2942 रन बनाए हैं। अगर वह इस मैच में 58 रन बना लेते हैं तो वनडे इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। 

Advertisement

फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के नाम है, जिन्होंने 79 पारियों में यह कारनामा किया था। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे तेज 3000  रन

स्टीव स्मिथ-  79 पारी

माइकल बेवन- 80 पारी

Advertisement

जॉर्ज बेली- 80 पारी

डेविड वॉर्नर- 81 पारी

बता दें कि अभी तक ऑस्ट्रेलिया के 24 खिलाड़ी ही वनडे इंटनरेशनल क्रिकेट में 3000 रन के आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

Advertisement

हेड ने भारत के खिलाफ 10 वनडे पारियों में 42.66 की औसत से 384 रन बनाए हैं,  जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 137 रन रहा है। उनकी यह पारी भारत के खिलाफ 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में आई थी। 

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल और टीम

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क। गेम दो से आगे: एडम ज़म्पा, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस।

Advertisement

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जयसवाल।

शेड्यूल

19 अक्टूबर, पहला वनडे: भारत  बनाम ऑस्ट्रेलिया, पर्थ स्टेडियम, सुबह 9 बजे से

Advertisement

23 अक्टूबर, दूसरा वनडे: भारत  बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड ओवल, एडिलेड, सुबह 9 बजे से

Also Read: LIVE Cricket Score

25 अक्टूबर, तीसरा वनडे: भारत  बनाम ऑस्ट्रेलिया, एससीजी, सिडनी, सुबह 9 बजे से

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार