Australia vs Bangladesh, 2nd Test Match Report: मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरीना में खेले गए दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में बांग्लादेश को एक पारी औऱ 51 रनों से हरा दिया। दो दिन के अंदर ये मुकाबला जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-1 से ड्रॉ कर खत्म की।
Also Read: LIVE Cricket Score
ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे स्टार्क, जिन्होंने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 4 विकेट हासिल किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज में सबसे ज्यादा 12 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
पहली पारी में विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद दूसरे दिन बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 95 रनों पर ऑलआउट हो गई। नजमुल हुसैन शांतो 31 रन और मुश्फिकुर रहीम नाबाद 29 रन के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा नहीं छू सका।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क के अलावा कप्तान पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 3-3 विकेट लिए।
दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन से आगे खेलने उतरी और कैमरून ग्रीन-नाथन लियोन की पारियों की बदौलत पहली पारी में 210 रन बनाकर 146 रनों की अहम बढ़त हासिल की। मेजबान टीम के लिए ग्रीन ने 105 गेंदों में 67 रन की पारी खेली। वहीं स्टीव स्मिथ ने 74 गेंदों में 42 रन और लियोन ने 62 गेंदों में नाबाद 32 रन की अहम पारी खेली।
बांग्लादेश के लिए पहली पारी में शोरिफुल इस्लाम ने 7 विकेट, तस्कीन अहमद, ताइजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया।
गौरतलब है कि पहले दिन बल्लेबाज का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 64 रनो पर ऑलआउट हो गई थी। जिसमें स्टार्क के 6 विकेट के अलावा, कमिंस ने 3 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट अपने खाते में डाला था।