जोश हेजलवुड के बेहतरीन गेंदबाजी औऱ ग्लैन मैक्सवेल की धमाकेदार पारी की दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड को 19 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के 294 रनों के जवाब में मेजबान इंग्लैंड निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 275 रन ही बना सकी।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत बहुत धीमी और खराब रही। 57 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते जेसन रॉय,जो रूट, इयोन मोर्गन औऱ जोस बटलर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने सैम बिलिंग्स के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 113 रन जोड़े। बेयरस्टो ने 107 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेली। वहीं बिलिंग्स ने अपने करियर का पहला वनडे शतक जड़ते हुए 110 गेंदों में 14 चौकों औऱ 2 छक्कों की मदद से 118 रन बनाए। दूसरे छोर से किसी खिलाड़ी ने उनका साथ नहीं निभाया। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने कोटे के  ओवरों में 55 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच हेजलवुड ने 10 ओवरों में 26 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा मिचेल मार्श और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट चटकाया।

इससे पहले मध्यक्रम में ग्लैन मैक्सवेल और मिचेल मार्श के बीच की बेहतरीन शतकीय साझेदारी के दम ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 294 के स्कोर तक पहुंचा।  मैक्सवेल ने 59 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। मार्श ने 100 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 73 रन बनाए। टीम ने आखिरी के पांच ओवरों में सिर्फ 35 रन बनाए और तीन विकेट खो दिए।

मार्श और मैक्सवेल ने छठे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी की जो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ इस विकेट के लिए अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।

इंग्लैंड के लिए आर्चर और वुड ने तीन-तीन विकेट लिए। आदिल राशिद ने दो और क्रिस वोक्स को एक सफलता मिली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार