England vs Australia T20I: ट्रैविस हेड (Travis Head) के तूफानी अर्धशतक औऱ गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार (11 सितंबर) को साउथेम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 28 रन से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट हो गई। हेड और मैथ्यू शॉर्ट ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरूआत दी और पावरप्ले में पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े।  हेड ने 23 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें आठ चौके औऱ चार छक्के जड़े। हेड को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं शॉर्ट ने 26 गेंदों में चार चौके और दो छक्के जड़कर 41 रन बनाए। इसके अलावा मिडल ऑर्डर में जोश इंग्लिस ने 27 गेंदों में 37 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में लियाम लिविंगस्टोन ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, इसके अलावा साकिब महमूद, जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट, आदिल रशीद औऱ सैम कुरेन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही औऱ 52 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गिर गए। इसके बाद मिडल ऑर्डर में लिविंगस्टोन ने 27 गेंदों में 37 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका औऱ इंग्लैंड की टम 19.2 ओवर में 151 रन पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया ने लिए सीन एबॉट ने 3 विकेट, एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट, जेवियर बार्टलेट, कैमरून ग्रीन औऱ मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

सीरीज का दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच 13 सितंबर को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार