Australia vs England Sydney Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में एशेज 2025-26 के पांचवें और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। यह 35वीं बार है जब ऑस्ट्रेलिया ने एशेज का खिताब अपने नाम किया है।

Advertisement

इंग्लैंड द्वारा मिले 160 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 31.2 ओवर में 5 विकेट गवाकर हासिल कर लिया। जिसमें मार्नस लाबुशेन ने 37 रन, जेक वेदरल्ड ने 34 रन और ट्रैविस हेड ने 29 रन और कैमरून ग्रीन ने नाबाद 22 रन बनाए।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जोश टंग ने 3 विकेट और विल जैक्स ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले पांचवें दिन के खेल के दौरान इंग्लैंड की दूसरी पारी 342 रन पर सिमट गई। जिसमें जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 265 गेंदों 15 चौकों की बदौलत 154 रन की पारी खेली। उनके अलावा इंग्लिश टीम कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर ने 3-3 विकेट, स्कॉट बोलैंड ने 2 विकेट और माइकल नेसर ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 567 रनों पर ऑलआउट हुई और इंग्लैंड पर 183 रन की अहम बढ़त हासिल की। मेजबान टीम के लिए ट्रैविस हेड ने 166 गेंदों में 163 रन और स्टीव स्मिथ ने 220 गेंदों में 138 रन बनाए।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में ब्रायडन कार्स और जोश टंग ने 3-3 विकेट, कप्तान बेन स्टोक्स ने 2 विकेट, विल जैक्स और जैकब बेथेल ने 1-1 विकेट लिया।

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में 384 रन बनाए थे। जिसमें जो रूट ने 242 गेंदों में 160 रन और हैरी ब्रूक ने 97 गेंदों में 84 रन बनाए।

 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार