Australia vs England 1st ODI Highlights: महली बियर्डमैन (Mahli Beardman ODI Debut) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने शुक्रवार (13 नवंबर) को पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खास नहीं रही और 6 रन के कुल स्कोर पर ट्रैविस हेड (0) पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श ने कूपर कोनोली के साथ मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की।
टॉप स्कोरर रहे मार्श ने 30 गेंदों में 50 रन और कोनोली ने 30 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। दोनों के आउट होने के बाद जोश इंग्लिस (नाबाद 23 रन) ने मैट रेनशॉ (नाबाद 26 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 43 रनों की अटूट की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया ने 23.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली।
इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन और जेमी ओवरटन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड टीम बियर्डमैन की शानदार गेंदबाजी के आगे 33.4 ओवर में 131 रनों पर ऑलआउट हो गई। एटकिंसन ने 32 गेंदों में नाबाद 29 रन, टॉम बैंटन ने 27 गेंदों में 25 रन और विल जैक्स ने 47 गेंदों में 25 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
डेब्यू मैच खेल रहे 21 साल के बियर्डमैन ने 7.4 ओवर में 24 रन देकर 6 विकेट अपने खाते में डाले। वह ऑस्ट्रेलिया इतिहास के पहले गेंदबाज बने, जिन्होंने वनडे डेब्यू पर 6 विकेट हासिल किए हैं। उनके अलावा स्पेंसर जॉनसन ने 3 और जेवियर बार्टलैट ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।