स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के शानदार अर्धशतक और मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc), एडम जाम्पा (Adam Zampa) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार (19 नवंबर) को खेले गए दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 72 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के 280 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 38.5 ओवरों में 208 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करन उतरी इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और 34 रन के कुल स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते जेसन रॉय (0), डेविड मलान (0) और फिलिप सॉल्ट (23) आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सैम बिलिंग्स और जेम्स विंस ने मिलकर पारी को संभाला औऱ चौथे विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी की। बिलिंग्स ने 80 गेंदों में तीन चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से 71 रन की पारी खेली। वहीं विंस ने 72गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन चौके और दो छक्के जड़े। इंग्लिश टीम के छह बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा और मिचेल स्टार्क ने चार-चार विकेट और जोश हेजलवुड ने दो विकेट चटकाए। 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉप स्कोरर रहे स्टीव स्मिथ, जिन्होंने 114 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की बदौलत 94 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 55 गेंदों में 58 रन, वहीं मिचेल मार्श ने 59 गेंदों में 50 रन बनाए।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने तीन विकेट, क्रिस वोक्स-डेविड विली ने दो-दो और कप्तान मोईन अली ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार