भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने मसूरी में शादी करने के बाद 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन का आयोजन किया। इस दौरान उनके रिसेप्शन में सितारों का मेला देखने को मिला। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए। यूपी के सीएम कड़ी सुरक्षा के बीच, नवविवाहित जोड़े के लिए फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचे।

Advertisement

इस दौरान जब सीएम योगी कुलदीप के पास स्टेज पर पहुंचे तो कुलदीप ने योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर उनका अभिवादन किया। इस दिल छू लेने वाले पल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि शादी का रिसेप्शन लखनऊ के सेंट्रम होटल में हुआ। आदित्यनाथ उन कई जानी-मानी हस्तियों में से एक थे जो इस जश्न में शामिल हुए। भारतीय क्रिके टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी मंगलवार को इस मौके पर मौजूद थे। शादी पर ना पहुंचने वाले ऋषभ पंत भी इस रिसेप्शन में फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचे।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुलदीप यादव की शादी के रिसेप्शन में यशस्वी जायसवाल, शिखर धवन और रवींद्र जडेजा भी पहुंचे। इस ग्रैंड रिसेप्शन में 900 से ज्यादा मेहमानों को न्योता दिया गया था। वीवीआईपी मेहमानों के लिए होटल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। कानपुर के रहने वाले इस जोड़े ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी, जिसमें करीबी लोग शामिल हुए थे। दोनों की शादी नवंबर 2025 में तय हुई थी, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप के चलते इसे टाल दिया गया था। वंशिका कुलदीप यादव की बचपन की दोस्त हैं, जिन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई कानपुर से की है, जिसके बाद उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न चली गईं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार