विशाखापट्टनम, 24 फरवरी (CRICKETNMORE)| ग्लेन मैक्सवेल (56) की अर्धशतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को यहां डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 रोमांचक मैच में भारत को तीन विकेट से हरा दिया। जून-2016 के बाद से पहली बार भारत को लगातार दो टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, अपने घर में भारत की आठ मैचों में यह पहली हार है। 

Advertisement

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को सात विकेट पर 126 रन पर रोक दिया और फिर निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

भारत से मिले 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने पांच रन के अंदर ही मार्कस स्टोयनिस (1) और कप्तान एरॉन फिंच (0) का विकेट गंवा दिया। 

हालांकि इसके बाद मैक्सवेल और डी आर्की शॉर्ट ने (37) ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत के करीब पहुंचा दिया। मैक्सवेल टीम के 89 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उन्होंने 43 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए। 

मैक्सवेल के आउट होने के बाद शॉर्ट भी टीम के 101 के स्कोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में प्वेलियन लौटे। उन्होंने 37 गेंदों पर पांच चौके लगाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 113 के स्कोर पर लगातार दो विकेट गंवा दिए और ऐसा लगने लगा कि अब वह इस लक्ष्य से दूर रह जाएगी। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी निर्धारित छह गेंदों पर 14 रन बनाने थे और गेंद अनुभवी गेंदबाज उमेश यादव के हाथों में थी। लेकिन उमेश अपने अनुभव का फायदा नहीं उठा पाए और ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर में 14 रन बटोरकर रोमांचक जीत अपने नाम कर ली।

मैक्सवेल और शॉर्ट के अलावा अपना पदार्पण टी-20 खेल रहे पीटर हैंड्सकोंब ने 13, एश्टन टर्नर ने शून्य, नाथन कल्टर नाइल ने चार, पैट कमिंस ने नाबाद सात और झाए रिचर्डसन ने नाबाद सात रन बनाए। 

भारत की ओर से भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन और युजवेंद्र चहल तथा क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिए। 

Advertisement

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत को सात विकेट पर 126 रन पर रोक दिया और तीन विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 

भारत के लिए लोकेश राहुल ने 50, महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 29 और कप्तान विराट कोहली ने 24 रन बनाए। 

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरूआत खराब रही और रोहित शर्मा (5) टीम के 14 रन के स्कोर पर आउट हो गए। 

Advertisement

रोहित के आउट होने के बाद राहुल और कप्तान कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। भारत एक समय 10वें ओवर तक तीन विकेट पर 80 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था। 

हालांकि इसके बाद भारतीय अंतिम के 10 आवरों में मात्र 46 रन ही जोड़ पाई और चार विकेट भी गंवा दी, जिसके कारण वह सात विकेट पर 126 रन तक ही पहुंच सकी। 

राहुल ने 36 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। धोनी ने 37 गेंदों पर एक छक्का और कोहली ने 17 गेंदों पर तीन चौके लगाए। इन तीनों के अलावा और कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सका। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन कोल्टर नाइल ने सर्वाधिक तीन और जेसन बेहरनडोर्फ, एडम जम्पा तथा पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिए। 

मैच में 26 रन देकर तीन विकेट लेने वाले नाथन कल्टर नाइल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार