एडिलेड, 30 नवंबर  | ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड ओवल में हुए ऐतिहासिक डे-नाइट के टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को मैच के तीसरे दिन रविवार को तीन विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इसके साथ ही तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला भी 2-0 से अपने नाम कर ली।

Advertisement

जोश हैजलवुड (70-6) की बेहद धारदार गेंदबाजी के बल पर न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 208 रनों पर समेटने के बाद चौथी पारी में मिले 187 रनों के लक्ष्य को 51 ओवरों में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Advertisement

हैजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच और डेविड वॉर्नर को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। करियर का 12वां टेस्ट खेल रहे हैजलवुड ने पारी में और मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ हासिल किया। हैजलवुड ने पहली पारी में तीन विकेट चटकाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में शॉन मार्श (49) ने सर्वोच्च पारी खेली। पहली पारी में मात्र एक रन बना सके सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी 35 रनों का योगदान दिया।

ट्रेंट बोल्ट (ृ60-5) ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। बोल्ट ने पहली पारी में दो विकेट हासिल किए थे।

इससे पहले पांच विकेट पर 116 रन से आगे खेलने उतरी किवी टीम के लिए अपना पदार्पण मैच खेल रहे मिशेल सैंटनर (45) ही कुछ संघष कर सके। डग ब्रेसवेल (27) के साथ उन्होंने आठवें विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

88 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाकर न्यूजीलैंड को बड़ी बढ़त दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे सैंटनर को नेथन लॉयन ने विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। लेकिन अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वह हैजलवुड ही थे, जिन्होंने किवी पारी को 208 रनों पर समेटा।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पारी की शुरुआत करते हुए पहली पारी में टॉम लाथम (50) की सर्वोच्च पारी के बल पर 202 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में हैजलवुड के अलावा मिशेल स्टार्क ने भी तीन विकेट चटकाए थे, जबकि पीटर सीडल और लॉयन को दो-दो विकेट मिले थे।

ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान स्टीव स्मिथ (53) और पीटर नेविल (66) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पहली पारी में 224 रन बनाए थे। नेविल मैच के सर्वोच्च स्कोरर रहे।

Advertisement

तीन मैचों की श्रृंखला का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ब्रिस्बेन में 208 रनों से जीतने में सफल रहा था, जबकि पर्थ में हुआ दूसरा मैच ड्रॉ रहा था।

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार