New Zealand vs Australia 2nd T20I: एडम जाम्पा (Adam Zampa) की शानदार गेंदबाजी और ट्रेविस हेड (Travis Head) की तूफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड को 72 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

 
Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को 6 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे और ग्लेन फिलिप्स के अलावा कोई और खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिका। फिलिप्स ने 35 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े के तक नहीं पहुंच सके। जिसक कारण न्यूजीलैंड 17 ओवर में 102 रनो पर ही ऑलआउट हो घई। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। इसके अलावा नाथन एलिस ने 2 विकेट, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और कप्तान मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में 174 रन बनाए।  ट्रेविस हेड ने 22 गेंदों में 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली। इसके अलावा मिचेल मार्श ने 21 गेंदों में 26 रन और पैट कमिंस ने 22 गेंदों में 28 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 विकेट, एडम मिल्ने, बेन सियर्स औऱ कप्तान मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले।

Also Read: Live Score

Advertisement

कमिंस को उनके ऑलराउंडर खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार