दुबई, 1 अप्रैल (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए रविवार को यहां पांचवें और अंतिम वनडे मैच में पाकिस्तान को 20 रनों से हराकर सीरीज पर 5-0 से कब्जा कर लिया।

Advertisement

मेहमान टीम की यह लगातार आठवीं वनडे जीत थी। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली वनडे सीरीज में भारत को उसी के घर में शिकस्त दी थी। इसके साथ ही ये एशिया में ऑस्ट्रेलिया की लगातार 8वीं वनडे जीत है। पहली बार ऐसा हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया ने एशिया में लगातार 8 वनडे मैच जीते हैं। 

Advertisement

ग्लेन मैक्सवेल (70 रन एवं 1 विकेट) को उनके हरफनमौला खेल के लिए 'मैन ऑफ द मैच' जबकि सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कप्तान आरोन फिंच को 'मैन ऑफ द सीरीज चुना गया'। उन्होंने इस सीरीज में 451 रन जड़े। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उस्मान ख्वाजा और फिंच की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। ख्वाजा अपना शतक नहीं पूरा कर पाए और 98 रन पर आउट हो गए। फिंच ने 53 रनों का अहम योगदान दिया। 

इसके बाद, मध्यक्रम में शॉन मार्श ने 61 और मैक्सवेल ने सिर्फ 33 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए।

पाकिस्तान के लिए जुनैद खान ने तीन और उस्मान शिनवारी ने 4 विकेट लिए। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही। पिछले मैच में शतक लगाने वाले आबिद अली पहली ही गेंद पर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए शान मसूद और हैरिस सोहेल के बीच 108 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। मसूद ने 50 रन बनाए। 

पाकिस्तानी की टीम मजबूत स्थिति में थी, लेकिन 238 के कुल योग पर चौथा विकेट गिरा और मेजबान टीम की पारी लड़खड़ा गई। उमर अकमल 43 रन बनाकर आउट हुए और टीम के स्कोर में एक रन जुड़ने के बाद सोहेल (130) भी पवेलियन लौट गए।

कप्तान इमाद वसीम ने 34 गेंद पर नाबाद 50 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जिताने की पूरी कोशिश की लेकिन लक्ष्य तक पहुंच नहीं सके। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेसन बेहरडॉर्फ ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार