ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पर्थ स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 360 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर यह पाकिस्तान की लगातार 15वीं टेस्ट हार है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मिचेल मार्श को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मार्श ने दोनों पारियों में अर्धशतक (90 औऱ नाबाद 63) जड़े और गेंदबाजी में 1 विकेट भी लिया। 

Advertisement

ऑस्ट्रलेयाई टीम चौथे दिन 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन से आगे खेलने उतरी थी। उस्खान ख्वाजा (90 रन) और मिचेल मार्श (नाबाद 63 रन) के शानदार अर्धशतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की। 

Advertisement

पहली पारी में मिली 216 रनों की विशाल बढ़त के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को जीत के लिए 450 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। 

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 30.2 ओवर में सिर्फ 89 रनों पर ही ढेर हो गई। सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। 8 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने तीन -तीन विकेट लिए जबकि लियोन के हिस्से में दो विकेट आये। लियोन ने इसके साथ ही अपने 500 विकेट पूरे कर लिए। कप्तान पैट कमिंस ने भी 1 विकेट लिया।

Also Read: Live Score

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर (164) की बदौलत पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 487 रन बनाए थे। जिसके जवाब में पाकिस्तान 271 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार