22 फरवरी,नई दिल्ली। एश्टन एगर की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने जोहन्सबर्ग में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका को 107 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। एगर ने आठवें ओवर में फाफ डु प्लेसिस, एंडिले फेहलुकवायो और डेल स्टेन को आउट कर अपनी हैट्रिक भी पूरी की।  

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया से मिले 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 14.3 ओवरों में सिर्फ 89 रनों पर ही ढेर हो गई। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही और पारी की तीसरी ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने कप्तान क्विंटन डी कॉक (2) को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस ने एक छोर संभालने की कोशिश की लेकिन दूसरी तरफ विकेट गिरते गए। डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 24 रन की पारी खेली। टीम के आठ बल्लेबाज तो दहाई को आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। अंत में कागिसो रबाडा ने 22 रन बनाकर टीम के हार के अंतर को कम किया।

एश्टन एगर ने 24 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा एडम जाम्पा और पैट कमिंस ने 2-2 और मिचेल स्टार्क ने 1 विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और पारी की दूसरी ही गेंद पर डेविड वॉर्नर कुल 4 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद एरॉन फिंच ने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 8 ओवरों में 80 रन जोड़े। फिंच ने 27 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन, वहीं स्मिथ ने 32 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाए। 

इसके अलावा एकेल्स कैरी ने 22 गेंदों में 27 रन और निचले क्रम के बल्लेबाज एश्टन अगर ने 9 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विेकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए डेल स्टेन और तबरेज शम्सी ने 2-2, वहीं लुंगी एंगिडी और एंडिले फेहलुकवायो ने 1-1 विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार