27 फरवरी,नई दिल्ली। डेविड वॉर्नर-एरॉन फिंच के शानदार अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने केपटाउन में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका को 97 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के 193 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका 15.3 ओवरों में सिर्फ 96 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत शानदार रही और डेविड वॉर्नर और एरॉन फिंच ने मिलकर पहले विकेट के लिए 11.3 ओवरों के लिए 120 रन जोड़े। वॉर्नर ने 37 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 57 रन, वहीं फिंच ने 37 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। अंत में स्टीव स्मिथ ने 15 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के लिए कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे,लुंगी एंगिडी,ड्वेन प्रीटोरियस और तबरेज शम्सी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

साउथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही और कुल 6 रन के स्कोर पर कप्तान क्विंटन डी कॉक आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। रस्सी वैन डेर डूसन ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। मेजबान टीम के 7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क,एश्टन एगर ने 3-3 विकेट, एडम जैम्पा ने 2,वहीं पैट कमिंस औऱ मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

स्टार्क को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच, वहीं कप्तान एरॉन फिंच को तीन मैचों में 111 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज बने।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार