30 अक्टूबर,नई दिल्ली।  डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के नाबाद अर्धशतकों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में श्रीलंका को 9 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

Advertisement

श्रीलंका के 117 रनों के जवाब में मेजबान टीम ने 13 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाकर मैच जीत लिया।

 
Advertisement

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत बहुत खराब रही और कप्तान एऱॉन फिंच बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की जोड़ी ने मिलकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। वॉर्नर ने 41 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 60 रन वहीं स्मिथ ने 36 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए एकमात्र विकेट कप्तान लसिथ मलिंगा के खाते में आया

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 19 ओवरों  सिर्फ 117 रनों पर ही ढेर हो गई। 

श्रीलंका की शुरूआत खराब रही औऱ 5 रन के कुल स्कोर पर उसका पहला विकेट गिरा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे औऱ टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी। श्रीलंका के लिए कुशल परेरा ने सबसे ज्यादा 27 रन की पारी खेली। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए बिली स्टेनलेक,एश्टन एगर, पैट कमिंस औऱ एडम जाम्पा ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं दो खिलाड़ी रनआउट हुए
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार