T20 World Cup: टीम इंडिया ने रविवार को वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। कैरेबियाई टीम से मिले 196 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल किया। भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। फैंस टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। बंगाल क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने भी संजू सैमसन की उम्दा पारी की सराहना की।

Advertisement

स्नेहाशीष गांगुली ने कहा कि यह एक शानदार मुकाबला था और भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता है। हालांकि, संजू सैमसन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए जीत में अहम योगदान दिया।

Advertisement

महाराष्ट्र में फैंस भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने से काफी खुश दिखाई दिए। फैंस ने संजू सैमसन की 97 रनों की नाबाद पारी की जमकर सराहना की। एक फैन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने में सफल रहेगी और खिताबी मुकाबले में सूर्या की सेना साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। वहीं, एक फैन ने भारतीय टीम को अपने गेंदबाजी अटैक में सुधार करने की सलाह दी।

उत्तर प्रदेश के संभल में लोगों ने गाने बजाकर डांस करते हुए टीम इंडिया की इस जीत का जश्न मनाया। फैंस एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दो दिन पहले ही होली मनाते हुए भी नजर आए।

सुपर 8 के आखिरी मैच में भारत के वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराने पर टीएमसी एमएलए बाबुल सुप्रियो ने कहा, "मुझे लगता है कि यह वैसा मैच था जिसकी हम सभी को उम्मीद थी और जिसे हम देखना पसंद करेंगे। सब कुछ अच्छा खत्म हुआ। वेस्टइंडीज ने एक बड़ा टोटल बनाया, बीच में कुछ डरावने पल भी आए। भारत कुछ कैच छूटने से थोड़ा लकी रहा, लेकिन आखिर में, यह वन-मैन शो था। संजू सैमसन का प्रदर्शन बिल्कुल शानदार था।"

भारत का मुकाबला देखने ईडन गार्डन्स स्टेडियम पहुंचने भारतीय फैंस ने कहा, "भारत ने आज बहुत शानदार खेल दिखाया। यह मैच सेमीफाइनल के जैसा ही था। हम फाइनल भी जीतेंगे।"

Advertisement

सुपर 8 के आखिरी मैच में भारत के वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराने पर टीएमसी एमएलए बाबुल सुप्रियो ने कहा, "मुझे लगता है कि यह वैसा मैच था जिसकी हम सभी को उम्मीद थी और जिसे हम देखना पसंद करेंगे। सब कुछ अच्छा खत्म हुआ। वेस्टइंडीज ने एक बड़ा टोटल बनाया, बीच में कुछ डरावने पल भी आए। भारत कुछ कैच छूटने से थोड़ा लकी रहा, लेकिन आखिर में, यह वन-मैन शो था। संजू सैमसन का प्रदर्शन बिल्कुल शानदार था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली। संजू की दमदार पारी के बूते टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज से मिले 196 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में चेज कर लिया। सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत अब 5 मार्च को इंग्लैंड से होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार