Sri Lanka vs Australia 1st Test Highlights: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 242 रन से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बता दें कि यह श्रीलंका की टेस्ट इतिहास की यह सबसे बड़ी हार है। 

Advertisement

फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 247 रनों पर ऑलआउट हो गई। जैफरी वेंडरसे (53 रन), एंजेलो मैथ्यूज ( 41 रन), धनंजय डी सिल्वा (39), कुसल मेंडिस (34 रन), कामिंदु मेंडिस (32 रन) औऱ दिनेश चांदमील (31 रन) को शुरूआत तो मिली लेकिन बड़ी पारी में तबदील करने में नाकाम रहे।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए नाथन लियोन और मैथ्यू कुहनेमैन 4-4 विकेट, मिचेल स्टार्क औऱ टॉड मर्फी ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

इससे पहले चौथ दिन के पहले सत्र में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 165 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 489 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली है। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने फॉलोऑन देने का फैसला किया। 

श्रीलंका के लिए दिनेश चांदीमल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 139 गेंदों मं 72 रन बनाए। उनके अलावा कोई और खिलाड़ी,ज्यादा देकर क्रीज पर नहीं टिक पाया। श्रीलंका के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। एक समय श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन था, लेकिन दस रन में बाकी विकेट गिर गए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू कुहनेमैन ने 5 विकेट, नाथन लियोन ने 3 विकेट और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए।

Advertisement

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 654 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने 232 रन, स्टीव स्मिथ ने 141 रन औऱ जोश इंग्लिस ने 102 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार