Australia vs West Indies 1st T20I: डेविड वॉर्नर (David Warner) के तूफानी अर्धशतक और एडम जाम्पा (Adam Zampa) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार (9 फरवरी) को होबार्ट में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को विकेट 11 से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के 213 रन के जवाब में वेस्टइंडीज 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन तक ही पहुंच सकी। 

 
Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की शुरूआत तूफानी रही और ब्रैंडन किंग औऱ जॉनसन चार्ल्स ने 8.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। किंग ने 37 गेंदों में 53 रन और चार्ल्स ने 25 गेंदों में 42 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाया। जेसन होल्डर ने निचले क्रम में 15 गेंदों में नाबाद 34 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन यह जीत के लिए नाकाफी रहे। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जाम्पा ने 3 विकेट, मार्कस स्टोइनिस ने 2 विकेट, जेसन बेहरनडोर्फ, ग्लेन मैक्सवेल और सीन एबॉट ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। अपना 100वें टी-20 इंटरनेशनल मैच में शानदार पारी खेलते हुए वॉर्नर ने 36 गेंदों में 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 70 रन बनाए। वहीं इंग्लिस ने 25 गेंदों में 38 रन की पारी खेली। वॉर्नर ने इंग्लिस के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 93 रनों की साझेदारी की। 

नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने आए टिम डेविड ने 17 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े।

Also Read: Live Score

Advertisement

वेस्टइंटीज के लिए आंद्रे रसेल ने 3 विकेट, अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट, जेसन होल्डर औऱ रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार