इंग्लैंड की क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पाकिस्तान को सुपर-8 मैच में हराने के बाद इंग्लैंड सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बन गई और उन्हें सेमीफाइनल का टिकट दिलाने में कप्तान हैरी ब्रूक ने अहम भूमिका निभाई। ब्रूक हर किसी को हैरान करते हुए इस मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे और शतक लगाकर उन्होंने पाकिस्तान के होश उड़ा दिए।

Advertisement

उनकी 51 गेंदों में 100 रनों की पारी के बाद उनसे एक सीधा सवाल पूछा गया कि क्या वो इस सेंचुरी के बाद इंग्लैंड के लिए नंबर 3 पर खेलना जारी रखेंगे? इस सवाल का जवाब तो उन्होंने नहीं दिया लेकिन इतना बता दिया कि सबकुछ हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम के हाथ में है। ब्रूक ने पूरे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 कैंपेन में नंबर 5 पर बैटिंग की लेकिन इस पोजिशन पर उन्हें ज़्यादा सफलता नहीं मिली लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जब वो नंबर तीन पर खेलने उतरे तो सबकुछ बदल गया।

Advertisement

ब्रूक ने मैच के बाद नंबर तीन पर खेलने को लेकर कहा, "मुझे नहीं पता। ये मेरे और बैज़ (ब्रैंडन मैकुलम) के लिए बात करने की बात है। मैं जितनी देर बैटिंग करता हूं, मेरे लिए उतना ही अच्छा होता है। जब आप पहले से सेट होते हैं तो बीच के समय में उनके बेस्ट बॉलर्स का सामना करना बहुत आसान होता है। ठीक है, मुझे लगता है कि कुछ हद तक पाकिस्तान के खिलाफ मेरे अतीत और इतिहास की वजह से भी ऐसा किया गया, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, पावर प्ले का ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल करने और उन्हें शुरू में प्रेशर में डालने की कोशिश करना ही जरूरी था। मुझे पता है कि हम विकेट खो रहे थे, लेकिन मेरा काम फिर भी वहां जाकर उन्हें पूरे समय प्रेशर में रखना था।"

Also Read: LIVE Cricket Score

जब उनसे उनकी इनिंग्स को रेट करने के लिए कहा गया, तो ब्रूक ने कहा कि ये नॉक निश्चित रूप से उनकी बेस्ट व्हाइट-बॉल नॉक की लिस्ट में सबसे ऊपर है। ब्रूक ने कहा, "मुझसे ये सवाल लगभग तीन बार पूछा जा चुका है। सच कहूं तो मुझे लगता है कि मुझे श्रीलंका वनडे ज़्यादा पसंद था। लेकिन नहीं, ये निश्चित रूप से मैच और उस स्थिति के संदर्भ में है जिसमें हम खुद को पाया।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार