West Indies vs Australia 1st Test Highlights:  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज को 159 रन के अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे ट्रैविस हेड, जिन्होंने दोनों ही पारियों में शानदार अर्धशतक लगाया। 

Advertisement

मुश्किल पिच पर 301 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज दूसरी पारी में 33.4 ओवर में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें नंबर दस के बल्लेबाज शमर जोसेफ ने 22 गेंदों में 44 रन और जस्टिन ग्रीव्स ने 53 गेंदों में 38 रन की पारी खेली। दोनों के बीच नौंवे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। मेजबान टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में जोश हेजलवुड ने 5 विकेट, नाथन लियोन ने 2 विकेट, मिचेल स्टार्क औऱ कप्तान पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिया। 

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में 310 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉप स्कोरर रहे एलेक्स कैरी ने 75 गेंदों  65 रन बनाए, वहीं ब्यू वेबस्टर ने 120 गेंदों में 63 रन और ट्रैविस हेड ने 95 गेंदों में 91 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। 

वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में युवा शमर जोसेफ ने 5 विकेट, अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट, जेडन सील्स, जस्टिन ग्रीव्स और कप्तान रोस्टन चेज ने 1 विकेट लिया। 

गौरतलब है इस मुकाबले में पहले  बल्लेबाजी का फैसला करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 180 रन बनाए, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 190 रन बनाकर पहली पारी में 10 रन की बढ़त हासिल की थी। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जुलाई से ग्रेनेडा में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार