Australia vs West Indies 2nd T20I: ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के तूफानी शतक और मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने रविवार (11 फरवरी) को एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज को 34 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। विजयी शतक के लिए मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

 
Advertisement

242 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 207 रन ही बना सकी। कप्तान रोवमैन पॉवेलन ने 36 गेंदों में 63 रन,  आंद्रे रसेल ने 16 गेंदों में 37 रन, जेसन होल्डर ने 16 गेंदों में नाबाद 28 रन की धमाकेदार पारी खेली।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 3 विकेट, स्पेंसर जॉनसन और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट, जेसन बेहरनडोर्फ औप एडम जाम्पा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के मुकसान पर 241 रन बनाए, जो एडिलेड में किसी भी टीम द्वारा बनाया सबसे बड़ा स्कोर है। मैक्सवेल ने पांचवां टी-20 इंटनरेशनल शतक जड़ते हुए 55 गेंदों में 12 चौकों और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन की पारी खेली। इसके अलावा टिम डेविड ने 14 गेंद में नाबाद 29 रन और कप्तान मिचेल मार्श ने 12 गेंदों में 29 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने 2 विकेट, रोमारियो शेफर्ड और अल्जारी जोसेफ ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टीमें:

Advertisement

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ।

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एडम जाम्पा, स्पेंसर जॉनसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जोश हेज़लवुड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार