Australia vs West Indies 2nd ODI: सीन एबॉट (Sean Abbott) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने रविवार (4 फरवरी) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 83 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अर्धशतकीय पारी और 3 विकेट लेने के लिए एबॉट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

 
Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडजी को 19 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते हुए। जिसके कारण पूरी टीम 43.3 ओवर में 175 रनों पर सिमट गई। कीसी कार्टी ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, इसके अलावा कप्तान शाई होप ने 29 रन और रोस्टन चेज ने 25 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के छह खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए सीन एबॉट औऱ जोश हेजलवुड ने 3-3 विकेट, विल सदरलैंड ने 2, एरॉन हार्डी और एडम जाम्पा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे एबॉट ने 63 गेंदों में 69 रन बनाए, दिसमें उन्होंने 1 चौका और 3 छक्के जड़े। मैथ्यू शॉर्ट ने 41 रन और कैमरून ग्रीन ने 33 रन का योगदान दिया।

वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने 3 विकेट, अल्जारी जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड ने 2-2 विकेट, मैथ्यू फोर्डे और ओशेन थॉमस ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: Live Score

Advertisement

सीरीज का तीसरा औऱ आखिरी टेस्ट 6 फरवरी को कैनबरा में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार