ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और ओपनर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने शुक्रवार (20 फरवरी) को ओमान के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। मार्श ने 33 गेंदों में 193.94 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 64 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के जड़े।

Advertisement

मार्श ने पावरप्ले की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह ऑस्ट्रेलिया के पहले और दुनिया के छठे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में पावरप्ले के अंदर अर्धशतक जड़ा है। इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह रोहित शर्मा को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में ओवर 1-6 के अंदर 50 से ज़्यादा स्कोर

57*(21) - स्टीफन मायबर्ग (नीदरलैंड) बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014

56*(24) - लिटन दास (बांग्लादेश) बनाम भारत, एडिलेड, 2022

53*(26) - मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया) बनाम ओमान, पल्लेकेले, 2026

Advertisement

51*(21) - रोहित शर्मा (भारत) बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2024

50(19) - केएल राहुल (भारत) बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021

50*(20) - ईशान किशन (भारत) बनाम न्यूजीलैंड, दिल्ली, 2026

Advertisement

बता दें कि चोटिल होने के चलते मार्श ग्रुप स्टेज के पहले दो मुकाबलों में नहीं खेले थे। उन्होंने ओमान से पहले श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच से वापसी करते हुए अर्धशतक जड़ा था।

बतौर कप्तान टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए शोएब मलिक, रोहित शर्मा और शाई होप की बराबरी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ओमान की टीम 16,2 ओवर में 104 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड जीत हासिल करते हुए 9.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार