ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने अपनी टीम के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन (Kane Richardson) का पत्नी और हाल ही में जन्में बेटे के साथ रहने, वक्त बिताने के लिए भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से नाम वापस लेने के फैसले का स्वागत किया है। रिचर्डसन भारत के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेलेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी जगह एंड्रयू टाई (Andrew Tye) को टीम में शामिल किया है।

Advertisement

लैंगर ने चैनल नाइन से कहा, "जब हम परिवार की बात करते हैं और एक-दूसरे का ख्याल रखने की बात करते हैं इस मामले में केन ने काफी बहादुरी भरा फैसला लिया है कि वह परिवार के साथ रहने के कारण नहीं खेल पाएंगे।"

Advertisement

दोनों टीमों को तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने बुधवार को कहा था कि, "केन के लिए यह फैसला करना मुश्किल रहा है लेकिन उन्हें चयनकर्ताओं और टीम के सभी साथियों का पूरा समर्थन हासिल है।"

वनडे सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) से हो रही है। दूसरा मैच भी इसी मैदान पर 29 नवंबर को खेला जाएगा। दो दिसंबर को कैनबरा का मनुका ओवल तीसरे वनडे की मेजबानी करेगा। इसके बाद चार, छह और आठ दिंसबर को तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार