सिडनी, 5 अप्रैल| ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि कोरोना वायरस के बाद अगर स्थिति में सुधार होती है तो बंद दरवाजो के बीच खाली स्टेडियम में क्रिकेट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा करना फैन्स के लिए काफी अच्छा रहेगा जो कोरोनावायरस के कारण इन दिनों क्रिकेट मैच देखने के वंचित हो गए हैं।

Advertisement

लैंगर ने बीबीसी रेडियो से कहा, जब आप क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं, जब आज छोटी उम्र में होते हैं तो उस समय आपके सामने कोई भीड़ नहीं होती है।

Advertisement

उन्होंने कहा, "आपने तब क्रिकेट खेला क्योंकि आप इस खेल को पसंद करते हैं। आपको अपने साथियों के साथ खेलना पसंद आता है और आपको खेलना अच्छा लगता है।

कोच ने कहा, इस खेल के प्यार के कारण और लोगों को टीवी सेट तथा रेडियो के जरिए लोगों का मनोरंजन करने में अब भी सक्षम हैं। ऐसे में ही खाली स्टेडियम में मैच कराए जाने का महत्व है।

उन्होंने कहा, "हां यह थोड़ा अलग जरूर होगा, लेकिन हमें इस बात को किसी भी हाल में कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि हम सभी कितने भाग्शाली हैं।"

लैंगर से पहले, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भी बंद दरवाजों के बीच क्रिकेट या फिर आईपीएल के आयोजन की वकालत की है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार