Virat Kohli And Jordan Cox Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसके लिए मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की पूरी टीम ने जमकर प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इसी बीच आरसीबी कैंप से एक बेहद ही प्यारा वीडियो सामने आया है जिसमें महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) 25 साल के इंग्लिश बैटर जॉर्डन कॉक्स (Jordan Cox) को कुछ बेहद ही खास बैटिंग टिप्स देते नज़र आए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, RCB कैंप का एक 19 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली टीम के नए खिलाड़ी जॉर्डन कॉक्स से बातचीत करते हुए उन्हें बल्लेबाज़ी के लिए कुछ सलाह देते कैमरे में कैद हुए हैं। वो किसी गुरु की तरह जॉर्डन कॉक्स को समझा रहे हैं, वहीं इंग्लिश खिलाड़ी भी किसी शिष्य की तरह बेहद ही ध्यान से विराट की बाते सुनते देखे जा सकते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

जान लें कि जॉर्डन कॉक्स एक इंग्लिश विकेटकीपर बैटर हैं, जो कि पहली बार आईपीएल टूर्नामेंट खेलने वाले हैं। उन्हें आरसीबी ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा है। खास बात ये है कि वो 178 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं और अब तक लगभग 31 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 4,045 रन बना चुके हैं।

जॉर्डन कॉक्स प्रिटोरिया कैपिटल्स, दुबई कैपिटल्स, ओवल इनविंसिबल्स, गल्फ जायंट्स, होबार्ट हरिकेंस, इस्लामाबाद यूनाइटेड, लाहौर कलंदर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स और सनराइजर्स ईस्टर्न कैप जैसे फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा रहे हैं।

बात करें अगर विराट कोहली को वो जनवरी में न्यूजीलैंड के साथ हुए इंदौर वनडे के बाद अब एक्शन में नज़र आएंगे। उन्हें RCB ने पूरे 21 करोड़ में रिटेन किया है। ये महान बल्लेबाज़ आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी है। विराट के नाम 267 आईपीएल मैचों में लगभग 40 की औसत और 133 की स्ट्राइक रेट से 8661 रन दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार