ICC Women's T20 World Cup 2026, Australia Women vs Netherlands Women: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 98 रन से करारी शिकस्त दी। बेथ मूनी और एशले गार्डनर की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 219 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 121 रन ही बना सकी।

Advertisement

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 14वां लीग स्टेज मुकाबला नीदरलैंड्स और ऑस्ट्रेलिया के बीच साउथेम्प्टन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह फैसला उनके पक्ष में नहीं गया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को बेथ मूनी ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 42 गेंदों में 74 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। दूसरी ओर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी एशले गार्डनर ने भी आक्रामक अंदाज में रन बनाए और 32 गेंदों में 58 रन जड़ दिए।

मूनी और गार्डनर ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 53 गेंदों में 101 रन की साझेदारी कर नीदरलैंड्स के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। इसके बाद जॉर्जिया वेयरहैम ने अंतिम ओवरों में तेज बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 41 रन ठोक दिए। इन पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

नीदरलैंड्स की ओर से गेंदबाजी में आइरिस ज़्विलिंग ने 3 विकेट हासिल किए। वहीं कैरोलाइन डी लैंगे ने 2 और हीदर सीगर्स ने 1 विकेट लिया।

220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज फीबे मोल्केनबूर बिना खाता खोले आउट हो गईं, जबकि हीदर सीगर्स सिर्फ 9 रन ही बना सकीं।

Advertisement

हालांकि इसके बाद स्टेरे कालिस और कप्तान बाबेट डी लीडे ने पारी को संभालने की कोशिश की। स्टेरे कालिस ने 43 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि बाबेट डी लीडे ने 57 गेंदों में नाबाद 56 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। लेकिन दोनों बल्लेबाज टीम को लक्ष्य के करीब नहीं पहुंचा सकीं और नीदरलैंड्स 20 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन ही बना पाई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में किम गर्थ ने 2 विकेट झटके, जबकि एन्नाबेल सदरलैंड को 1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 98 रन के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप-ए की अंकतालिका में भारत को पीछे छोड़ते हुए 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार