ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 24 साल के बाद पाकिस्तान का दौरा करने जा रही है। इस दौरे को कई मायनों में अहम माना जा रहा है लेकिन पाकिस्तानी फैंस के लिए एक बुरी खबर ये है कि व्हाइट-बॉल सीरीज में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नहीं दिखेंगे। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और एकमात्र टी-20 मैच के लिए कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है।इन खिलाड़ियों की लिस्ट में सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेज़लवुड का नाम शामिल है।

Advertisement

मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने 29 मार्च से रावलपिंडी में शुरू होने वाले पांच वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय के लिए 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा की। इन स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में कई युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा।

बेली ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमने कई चुनौतियों के साथ एक प्रतिभाशाली और बहुमुखी टीम को चुना है, जिसमें हमने व्हाइट बॉल टीम में कुछ खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है। हमारी आवश्यकता अगले 18 महीनों के भीतर दो शॉर्ट-फॉर्म वर्ल्ड कप की तैयारी करना है।"

पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की ODI और T20 टीम: एरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरुन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, बेन मैकडरमोट, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ , मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़ैम्पा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार