21 नवंबर। पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 रन से हरा दिया। भारतीय टीम 17 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन ही बना सकी। गौरतलब है कि बारिश की वजह से मैच का फैसला डकवर्थ लुईस के नियम के तहत हुआ जिसके कारण भारत को 17 ओवर में 174 रन का लक्ष्य मिला। स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत के तरफ से शिखर धवन ने जरूर धमाकेदार अर्धशतक जमाए लेकिन भारतीय टीम को जीत नहीं दिला सके। धवन ने 42 गेंद पर 76 रन बनाए। इसके अलावा दिनेश कार्तिक ने भी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन आखिरी ओवर में आउट हुए जिसके कारण भारतीय टीम लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही।

Advertisement

दिनेश कार्तिक ने 13 गेंद पर 30 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से एडम जाम्पा ने 2 विकेट, मार्कस स्टोइनिस 2 विकेट और साथ ही  एंड्रयू टाई को एक विकेट मिला।

इससे पहले टॉस हारकर पहले खेलते हुए बारिश से बाधित मैच में भारत के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार