Australia vs West Indies 1st Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के अंत कर पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी वेस्टइंडीज ने 129 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने पर उस्मान ख्वाजा (नाबाद 30) और कैमरून ग्रीन (6) नाबाद लौटे।

 
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली बार ओपनिंग करने उतरे स्टीव स्मिथ (12) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। डेब्यू मैच खेल रहे शमर जोसेफ ने अपने करियर की पहली ही गेंद पर उन्हें आउट किया। इसके बाद मार्नस लाबुशेन (10) भी जोसेफ का शिकार बने।

Advertisement

वेस्टइंडीज टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी औऱ 62.1 ओवर में 188 रनों पर ही ढेर हो गई। 

टॉप स्कोरर रहे किर्क मैकेंजी ने 94 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। वहीं शमर जोसेफ ने डेब्यू पर धमाल मचाते हुए 41 गेंदों में रिकॉर्डतोड़ 36 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई खिलाड़ी अपना योगदान नहीं दे सका।

ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने 4-4 विकेट चटकाए। हेजलवुड ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने 250 विकेट भी पूरे कर लिए। वहीं मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Also Read: Live Score

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाज़े, केवम हॉज, जस्टिन ग्रीव्स, जोशुआ दा सिल्वा (विकेटकीपर), अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, केमार रोच, शमर जोसेफ।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार